दौड़ते हुए 7 घोड़े की तस्वीर बदल सकती है आपकी जिंदगी, लेकिन इसे लगाने की दिशा का रखें ध्यान: ज्योतिषाचार्य जैन

ea16bad348594a95a516a699de94b0a1

हलधर किसान (वास्तु)। वर्तमान समय में व्यापार, व्यवसाय अच्छे चले, घर में सुख- समृद्धि हो, इसके लिए लोग कई तरह के जतन करते है। खासकर घर, दुकान या अन्य किसी निर्माण में वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है। वास्तु के बदलाव में घर, दुकान में लगने वाले चित्र, वस्तुओं का भी महत्व माना गया है। आज हम घर में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाने का वास्तु में क्या महत्व है। यह जानेंगे। ज्योतिषाचार्य सुदीप जैन (सोनी) अजमेर ने बताया लोगों को इस बात से सावधान रहना चाहिए कि वे अपने आस.पास क्या चुनते हैं। खासकर जब बात वॉल डेकोर की हो, जैसे पेंटिंग, फोटो या वॉल हैंगिंग। पेंटिंग को सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। मैं आपके सात घोड़ों 7 घोड़े वास्तु दिशा पेंटिंग साथ साझा करूंगा ।
वास्तु शास्त्र में ऐसे टिप्स बताए गए हैं जो कि वास्तु दोष दूर करने में मदद करते हैं और कई प्रकार की परेशानियों से बचाते है। इसलिए आजकल लोग घर में सामान रखते हुए वास्तु का विशेष ध्यान रखते हैं। कहते हैं कि वास्तु के अनुसार रखा गया सामान घर में आने वाले निगेटिविटी को दूर करता है और खुशहाली का माहौल बनाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर एक कोना महत्वपूर्ण होता है और अगर आप दीवारों पर कोई तस्वीर लगा रहे हैं तो भी दिशा का ध्यान रखें। खासतौर पर भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर को वास्तु में बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है। यह तस्वीर वास्तु दोषों को दूर करने के साथ ही तरक्की में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
दौड़ते हुए 7 घोड़े की तस्वीर लगाने के फायदे
अगर आपके घर में अशांति का माहौल बना हुआ है तो उससे छुटकारा पाने के लिए घर में भागते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना शुभ होता है और इससे निगेटिविटी दूर होती है।
यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल रहा तो घर में भागते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। तस्वीर लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे ऐसी जगह लगाएं जहां आपकी नजर पड़ें। इस तस्वीर को लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं।
दौड़ते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर वास्तु में बेहद ही महत्वपूर्ण बताई है। घोड़ा वास्तु शास्त्र के अनुसार गति, सफलता और ताकत के प्रतीक होता है। इसकी फोटो लगाने से घर में सुख.शांति और तरक्की का वास रहता है।
इस दिशा में लगाएं भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर
वास्तु के अनुसार किसी भी तस्वीर या सामान को रखने के लिए दिशा को सही होना बेहद जरूरी है। क्योंकि सही दिशा में रखी गई वस्तु शुभ फल प्रदान करती है और वास्तु दोष से भी छुटकारा दिलाती है।
भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए सबसे बेहतर जगह लिविंग रूम है। यहां भागते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है।
वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में भी भागते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होता है।
आप अपने कार्यस्थल पर भी इस तस्वीर को लगा सकते हैं। इससे आपके काम में विकास और तरक्की होगी। इसे ऑफिस की दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं।
सफलता, प्रगति का प्रतीक है दौड़ते घोड़े
श्री जैन ने बताया वास्तु के अनुसार सात घोड़ों की पेंटिंग लटकाना वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। खासकर सात दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं। मान्यता है कि अपने स्थल पर ऐसी पेंटिग लगाने से व्यक्ति में साहस, समझदारी. धैर्य, बुद्धि, आध्यात्म, प्रेम.आनंद, ज्ञान, पवित्रता आदि गुणों का संचार होता है और उसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *