खेत में आसमान से गिरा ‘रहस्यमयी गोला’, ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिकों की टीम को बुलाया

WhatsApp Image 2023 08 19 at 11.36.25 AM

हलधर किसान। ग्वालियर जिले के एक गांव में आसमान से एक चमकदार गोलाकार गोला गिरने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। गोला गिरने से खेत में लगभग दो फीट गहरा गड्ढा हो गया। रहस्यमयी गोले की जानकारी के लिए वैज्ञानिकों की टीम मौके पर पहुंच रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस गोले के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है क्या वस्तु है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिकों के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दरअसल भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोरा श्यामपुर में किसान पूरन आदिवासी के खेत में धान की फसल का कार्य चल रहा था। आसपास के खेतों में भी किसान कार्य कर रहे थे। इस दौरान आसमान से एक चमकती हुई चीज आई और खेत में जा गिरी। राहगीर ने बताया कि यह वस्तु गोला आकार में है और लगभग 50 किलो अधिक वजन की है। यह रहस्यमयी वस्तु घूमती हुई आई और अचानक खेत में गिर गई। इस जगह यह गिरी वहां लगभग 2 फीट गहरा गड्ढा भी हो गया। इसके बाद यह घूमती हुई दूसरी जगह पहुंच गई। इसके गिरने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय भी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी है। वहीं प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्वालियर से वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। वैज्ञानिकों की जांच के बाद पता लग पाएगा कि गोलाकार वस्तु क्या है। भितरवार एसडीएम डीएन सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। कोई भी अधिकारी यह बताने में असमर्थ है कि वह वस्तु क्या है। इसलिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *