हलधर किसान(इन्दौर)। इंदौर कृषि विभाग पारम्परिक, बागवानी खेती के साथ ही अब औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी में जुट गया है। वर्तमान में 100 के करीब किसान अश्वगंधा, अरकरा, कुसुम और चिया की खेती कर रहे हैं।
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर सिंह ने औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए किए इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाए। गौरतलब है कि औषधीय पौधे कई बीमारियों में उपयोग किए जाते हैं। इस कारण इनकी बाजार में मांग अधिक होती है। इनके अधिक मूल्य पर बिकने से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होता है।
और खबरे पड़े :
- 2030 तक भूमिगत खदानों से 100 मिलियन टन उत्पादन पर जोर: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
- हिमाचल में सस्ती दरों पर मिलेगा विदेशी सेब का पौधा
- खाद्य.पदार्थों की हानि और बर्बादी को कम करना हमारी जिम्मेदारी: राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे
जिले में विगत वर्ष कुसुम की खेती 15 किसानों को प्रेरित कर शुरू कराई गई थी। कुसुम की पंखुडियां 1.15 लाख रुपये क्विंटल में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा नीमच में बिकवाई। इसके अतिरिक्त इसके बीज भी किसानों ने बेचे।
कुसुम के फूल की चाय का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसकी चाय ग्रीन टी की तरह बनती है। वर्तमान में जिले में 25 किसान इसकी खेती कर रहे हैं।
30 किसानों ने लगाया चिया
इस बार आत्मा द्वारा नवाचार करते हुए किसानों को चिया की खेती करने के लिए प्रेरित किया है। इसका बीज बहुत महंगा बिकता है। यह सुपर फूड के रूप में उपयोग होता है। इसकी खासियत यह है कि बिना दवाई के चिया की पैदावर हो जाती है। शरीर के लिए उपयोगी होने से इसकी मांग बहुत रहती!