विश्व पर्यटन बाजार लंदन में लगी स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी 

विश्व पर्यटन बाजार लंदन में लगी स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी 

हलधर किसान। पर्यटन मंत्रालय यात्रा संचालक और राज्य पर्यटन विभागों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ डब्ल्यूटीएम लंदन में भाग ले रहा है। पर्यटन मंत्रालय ने विश्व पर्यटन बाजार लंदन में अतुल्य भारत मंडप के लिए 650 वर्ग मीटर की जगह ली है, जिसमें  अतुल्य भारत!  भारत भ्रमण वर्ष 2023 थीम के तहत भारत आने वाले लोगों के लिए विभिन्न पर्यटन उत्पादों और परिवर्तनकारी अनुभवों की श्रृंखला का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

भारतीय मंडप का औपचारिक उद्घाटन गोवा सरकार के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे की उपस्थिति में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सचिव सुश्री वी विद्यावती और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त महामहिम विक्रम दोराईस्वामी ने किया।

यात्रा संचालन कंपनियों/ डीएमसी, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, बिहार, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम के राज्य पर्यटन विभाग तथा भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम समेत कुल 47 प्रतिभागी अतुल्य भारत मंडप में भाग ले रहे हैं,

जबकि केरल, कर्नाटक, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के राज्य पर्यटन विभागों ने अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने और संभावित ग्राहकों और भागीदारों से जुडऩे के लिए अपने स्वयं के मंडप निर्मित किए हैं।

WhatsApp Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *