हिमाचल में सूखे से फसलों को 200 करोड़ का नुकसान

कृषि विभाग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

हलधर किसान। हिमाचल प्रदेश में सूखे से फसलों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने फील्ड से आई नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। जिला हमीरपुर, शिमला और सिरमौर के किसानों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। दूसरी ओर, प्रदेश में सूखे और ओलावृष्टि से बागवानी फसलों खासकर सेब को हुई 34 करोड़ की क्षति हुई है। सरकार को भेजी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4,13,057.60 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसमें 86,556.60 भूमि में कृषि फसलों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा 53,107.56 हेक्टेयर भूमि में 33 फीसदी से कम और 33,449.04 हेक्टेयर भूमि में 33 फीसदी से अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। कृषि फसलों को कुल 207.14 करोड़ का नुकसान हुआ है। राज्य कृषि निदेशक नरेश कुमार ने कहा कि फसलों की 207 करोड़ के कृषि फसलों के नुकसान की रिपोर्ट फील्ड से मिल चुकी है। इसे सरकार को भेजा गया है।
राज्य कृषि निदेशक नरेश कुमार ने कहा कि फसलों की 207 करोड़ के कृषि फसलों के नुकसान की रिपोर्ट फील्ड से मिल चुकी है। इसे सरकार को भेजा गया है।
जिला नुकसान लाख में

  1. सिरमौर 6,184.20
  2. हमीरपुर 5,472.92
  3. शिमला 3,762.30
  4. कांगड़ा 1,731.56
  5. चंबा 1,595.92
  6. सोलन 1,267.29
  7. ऊना 399.41
  8. मंडी 224.94
  9. कुल्लू 42.36
  10. बिलासपुर 34.26

किस फसल को कितना नुकसान
फसल नुकसान लाख में

  1. गेहूं 1,213
  2. जौ 406
  3. चना 22
  4. रबी की दालें 250
    रबी फसल को कुल नुकसान 1,281

फसल नुकसान लाख में

  1. आलू 885
  2. सब्जी 690
  3. तिलहन 43
    योग 790
    कुल योग 207 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *